स्वाइन फ्लू को लेकर सावधानियां बरते।
यथार्थ अस्पताल के डा0 राहुल ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वायरस गर्मी बढ़ने के साथ खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय यह वायरस सक्रिय जरूर है। लेकिन यदि इसमें सावधानियां बरते तो इससे बचा जा सकते है। उन्होंने बताया कि इसमें दिन में कई बार अपने हाथ अच्छी तरह से साफ करें, खांसते एवं छीकते समय लोगों से दूरी बरते, नेपकीन का प्रयोग करें। हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन करे। अपने हाथो से आंख, कान व नाक को छूने से बचना चाहिये।