नए कृषि कानून के बारे में जागरूक करने किसानों के बीच पहुंचे सांसद गौतम गंभीर, दी अहम जानकारी
ROHIT SHARMA
नई दिल्ली :– नए कृषि कानून को लेकर किसानों समेत विपक्ष पार्टियों ने विरोध किया था , जिसको लेकर अब बीजेपी दिल्ली समेत बहुत से राज्यों के किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चला रही है | वही दिल्ली की बात करें तो सभी सांसदों को निर्देश दिया गया है की वह अपने जिलों के किसानों को नए कृषि कानून के बारे में जागरूक करें |
वही इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर किसानों से चर्चा करने पुराना सीलमपुर गांव में पहुंचे। यहां पर उन्होंने खाट पर बैठ कर कृषि कानून पर किसानों से चर्चा की और उन्हें इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया।
दरअसल दुष्प्रचार से किसानों को बचाने के लिए 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने वालों को जवाब देने के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर व हल पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गौतम गंभीर ने राजनीतिक हालात पर चर्चा की और आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस सहित अन्य विरोधी पार्टियों पर कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया।
साथ ही उन्होंने कहा की दिल्ली के गांवों में खेती करने वालों को किसान का दर्जा दिलाने के लिए भी आवाज बुलंद करने का फैसला किया गया है। पार्टी पिछले कुछ दिनों से किसानों के बीच जनजागरण अभियान चला रही है। अब इस अभियान को और आक्रामक तरीके से चलाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली के 365 गांवों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करके कृषि कानून के लाभ की जानकारी दी जाएगी।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.