गौतमबुद्ध नगर पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों के फीस बढ़ोतरी के विरोध में मीटिंग की।
Saurabh Shrivastava Tennews
गौतमबुद्ध नगर पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों के फीस बढ़ोतरी के विरोध में मीटिंग की।उसमे बताया गया की गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल की फीस को बढ़ने के कारण अभिवावकों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ गया है इसके आलावा स्कूल प्रबंधन साल के शुरुआत में एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फण्ड, एक्टिविटी फी, ऑनलाइन चार्ज आदि के नाम पर पेरेंट्स से मोटा पैसा वसूल लेता है साल दर साल बढ़ती फीस के कारण पेरेंट्स फीस जमा करने में असहाय होता जा रहा है सामाजिक मजबूरियों व बच्चों के भविष्य का ख्याल करते हुए वे अपने बच्चों को स्कूल से निकल भी नहीं पाते जिसका फायदा स्कूल प्रबंधक उठता है ऐसा लगता है की स्कूल बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए नहीं बल्कि मुनाफा कमाने के लिये खोल गया है ऐसा ही चलता रहा तो समाज का बड़ा तबका अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में असमर्थ हो जायेगा। गौतमबुद्ध पेरेंट्स एसोसिएशन ने अपनी कुछ मांगे भी सामने रखी है जो कुछ इस तरह है।
1. फीस की बढ़ोत्तरी सन् 2010 से वापस की जाए।
2. साल के शुरूवात में विभिन्न मद जैसे एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फण्ड, एक्टिविटी फी, ऑनलाइन चार्ज, मैगजीन चार्ज,अन्य चार्ज के नाम पर वसूली बंद की जाए ।
3. स्कूलों के बैंक खातो की जांच की जाए ।
4. तीन महीने की फीस एक साथ लेने के साथ साथ मासिक भी जमा करने का पावधान हो।
इस मीटिंग में समाज के सम्मानित जन सरदार मंजीत सिंह ,हरेन्दर भाटी, अलोक सिंह, श्री मति अंजू पुडीर, मनिशा शर्मा, अलोक नगर, श्री मति मेघा, पल्लवी, मधुकर, चन्दन आदि उपस्थित थे।
