गौतमबुद्धनगर : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस कमिश्रर की चेतावनी
Pravendra Kumar Singh
Greater Noida (25/03/2020) : प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में पुलिस, लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने में जुटी हुई है। नोएडा के पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह का कहना है कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लिए गौतम बुद्ध नगर में पूरी मुस्तैदी से निगरानी रखी जा रही है।
गौतमबुद्ध नगर में 112 जगह पर बैरियर लगाकर वाहनों बीते दिनो गहन चेकिंग कर 1556 वाहनों का चालान किया और 209 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने आम जन से यह निवेदन किया है कि, इस वायरस को फैलने से रोकने में प्रशासन की सहायता करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। जनपद में धरा 144 लगाई हुई है। कानून का उल्लंघन करने वालों से प्रशासन निपटने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूलेगा।
पुलिस आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि, दूध, फल, सब्जी, दवा, मास्क, एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दैनिक वस्तुओं के मूल्यों पर प्रशासन की पैनी नज़र है। इसलिए जमाखोरी, कालाबाज़ारी, मुनाफाखोरी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि रैन बसेरों में रह रहे एवं अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बाहर न निकलें.