GBN Covid Care के प्रथम सत्र में GIMS के डॉक्टर्स ने बताया घर पर रहकर कैसे करना है कोरोना का इलाज
गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के बिगड़ते हालत के चलते, ग्रेनो अथॉरिटी, नॉएडा अथॉरिटी, यमुना अथॉरिटी, पुलिस कमिश्नरेट, जिलाधिकारी, सी०एम्०ओ, जिम्स एवं अन्य विभागों ने आज कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में संयुक्त रूप से “GBN Covid Care” नामक एक वेबिनार सीरीज प्रारम्भ की| इस वेबिनार सीरीज में पहले वेबिनार का प्रसारण आज शाम 4:00 से 5:00 बजे के बिच उपरोक्त सरकारी संस्थाओ के सोशल मीडिया पर किया गया|
वेबिनार के प्रारम्भ में, नरेन्द्र भूषण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नौएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं कोविड-19 प्रभारी अधिकारी ने जनपद गौतमबुद्ध नगर के निवासियों को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया कि कोविड-19 करोना वायरस की द्वितीय लहर बहुत ही खतरनाक है। अतः कोविड-19 करोना वायरस से बचाव हेतु कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुये सोशल डिस्टेंटिंग के साथ सदैव मास्क का उपयोग किया जाना सुनिश्चित करे| साथ ही अतिआवश्यक न होने पर घर से बाहर निकलने एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करने से बचें।
GBN Covid Care के प्रथम सत्र में कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में सम्बन्धित डाक्टर्स/विशेषज्ञ (डा0 ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता, डा0 ब्रिगेडियर ए.के. साहनी, डा0 अर्चना गुप्ता) द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर सुझाव/परामर्श दिये गये:
1. Overview of Covid care
2. Diagnosis of Covid-19
3. Covid care at home
GBN Covid Care बेविनार का द्वितीय सत्र दिनांक 30.04.2021 को शाम 4.00 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें सम्बन्धित डाक्टर्स/विशेषज्ञ (डा0 भरती भण्डारी, डा0 हर्मेश मनोचा, डा0 रन्जना वर्मा, डा0 अपराजिता पनवार, डा0 दिप्ती चोपडा) द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओ पर सुझाव/परामर्श दिये जायंगे:
1. Guiding principle, Infrastructure and human resource required for sitting up of amall covid care facility in RWA
2. Infection prevention and control.
3. Do’s & Don’ts for caregiver.
4. Do’s & Don’ts for patient.
5. Patient care at covid care facility.
GBN Covid Care वेबिनार का आन लाईन प्रसारण/स्ट्रीमिंग दिनांक 30.04.2021 एव दिनांक 01.05.2021 को उपरोक्त सभी कार्यालयों/संस्थाओ के सोशल मीडिया/हैण्डल से शाम 4.00 बजे से 5.00 बजे तक किया जायेगा।
दर्शकगण GBN Covid Care webinar मे कोविड-19 से सम्बन्धित जानकारी, सुझाव, परामर्श एवं प्रश्नो के उत्तर के सम्बन्ध में GBN-GIMS helpline number 91-9625281928 पर मैसजे कर सकते हैं। जिनके सम्बन्ध मे वांछित उत्तर/परामर्श/सलाह बेविनार के अन्त में या आगामी सत्र मे विशेषज्ञो के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा।