नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फंसे छात्र भेजे जाएंगे घर, डीएम ने जारी किया आॅनलाइन फाॅर्म
Abhishek Sharma
नोएडा : योगी सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे हुए यूपी के लोगों की घर वापसी के लिए पहल तेज कर दी है। दूसरे राज्यों के मुख्य सचिवों से संपर्क करके वहां फंसे यूपी के निवासियों की लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
इसी के साथ यूपी के जिलों ने अपने यहां फंसे हुए लोगों को उनके घर भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौतमबुद्धनगर ने जनपद में रुके हुए छात्रों की घर वापसी के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है।
प्रिय छात्रों, प्रदेश सरकार के निर्देश पर, लाक्डाउन में फँसे छात्रों को घर भेजने के लिए निम्न लिंक सृजित किया गया है। छात्रों से अनुरोध है की लिंक क्लिक करते हुए सम्पूर्ण विवरण भरेंhttps://t.co/InTwcSx65v
आपको ईमेल/SMS के माध्यम से शीघ्र ही सम्पर्क किया जाएगा— DM G.B. Nagar (@dmgbnagar) April 30, 2020
आॅनलाइन फाॅर्म का लिंक
https://tinyurl.com/GBN-Student-Migration
इस फॉर्म में छात्रों के नाम, पते के साथ पैरंट्स की डीटेल, कोर्स और यूनिवर्सिटी के अलावा संबंधित राज्य की जानकारी मांगी गई है। नोएडा में लॉकडाउन के चलते फंसे छात्र इस फॉर्म को भर सकते हैं। इसके बाद उनसे ईमेल या फिर एसएमएस के जरिए संपर्क किया जाएगा।
फॉर्म को शेयर करते हुए डीएम सुहास एलवाई ने लिखा कि यूपी सरकार के आदेशों के अनुसार, गौतमबुद्धनगर प्रशासन फंसे हुए छात्रों को घर भेजने के लिए प्रयासरत है।
कई जिलों ने ऑनलाइन फॉर्म जारी किए हैं। इसमें संबंधित जिले के जो लोग दूसरे प्रदेश में फंसे हैं, उन्हें अपना विवरण भरकर अपलोड करने को कहा गया है। इसमें नाम, पता के साथ ही प्रामाणिक पहचान पत्र भी मांगा गया है।
वहीं, यूपी सरकार की ओर से सभी राज्यों को पत्र भेजकर अपने निवासियों का भी ब्योरा मांगा गया है। इसमें मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी भी शामिल है।

