कनिका कपूर को कोविड-19 की पुष्टि से नोएडा में अधिकारी , जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग भयभीत, टेन न्यूज़ टीम ने भी कवर की थी मंत्री जी की प्रेस वार्ता

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Noida : 20/03/20) : गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधायकों , जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार भी कोरोना वायरस के साए में आ गए हैं। दरअसल , बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लखनऊ में हुई पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में थे।

जहां उन्होंने गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड का निरिक्षण किया। इस दौरान सैकड़ों लोग स्वास्थ्य मंत्री के साथ मौजूद रहे थे। वहीं इसके पश्चात वे योगी सरकार के तीन साल का लेखा-जोखा देने के लिए सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में एक पत्रकार वार्ता में शामिल हुए। इस वार्ता के जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कई पत्रकार शामिल हए थे।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियों के बारे में पत्रकार वार्ता करके जानकारी दी थी। वहीं आज बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह खबर सुनते ही लोगों में डर का माहौल है। लखनऊ के साथ – साथ गौतमबुद्ध नगर जिले में भी इस खबर के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं जब इस मामले में अधिकारीयों का संज्ञान लिया गया तो उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की लखनऊ में जांच की जा रही है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे के कदम पर निर्णय लिया जाएगा।

वहीं यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी अब खुद को आइसोलेट किया। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने अपने आइसोलेट कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री व उनकी पत्नी, परिजनों व घर में काम करने वाले लोगों के जांच के नमूने लेकर लैबोरेट्री भेजे गए हैं।

बता दें कनिका ने लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में गई थीं। उस पार्टी में 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसमें कई बड़े अफसर और नेता भी शामिल थे। पुलिस अब सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। इन लोगों की जांच कराई जाएगी।

 

वहीं जब से नोएडा के रहने वाले लोगों को यह पता चला है उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की  एक पार्टी में शामिल हुए थे और उसके बाद उन्होंने गौतमबुद्नगर का दौरा किया है, तब से ही कनिका कपूर एवं मंत्री जय प्रताप सिंह के इस व्यवहार के प्रति लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

नोएडा के समाज सेवी अमित गुप्ता का कहना है कि जनता बेवकूफ है जो घर से काम कर रही है ,अपना राशन आधा आधा किलोमीटर से ला रही है , घर पर डिलीवरी मना कर रही है। ताकि यह करोना ना फैले हैं और हमारे नेता लोग महान है। पार्टियां करा लो और पूरे शहर में इंफेक्शन फैला लो। इन नेता लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। जिस बात का डर था वही हो रहा है। अब भगवान से दुआ कीजिए कि मंत्री जी नेगेटिव निकले। अगर गलती से पॉजिटिव होगे तो समझिए नोएडा में क्या होने वाला है।

वहीं फोनरवा के सचिव पवन यादव का कहना है कि आमजन को समझा रहे नेताजी खुद पार्टियों में जा रहे है।

नोएडा के रहने वाले राजीव गोयल का कहना है कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से मन कर रहे है। वहीं उनके मंत्री पार्टियों में घूम रहे हैं। उनका कहना है कि मंत्री जी को कनिका कपूर की पार्टी में जाने की क्या जरूरत थी।

1 Comment
  1. Aruna Arora says

    How irresponsible can our reps. be ? Is this how they are setting an example. CONVIR19 will make no distinction. She would not know they are leaders.

Leave A Reply

Your email address will not be published.