नोएडा : ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं ने रचा इतिहास, 88 सीटों में से 40 पर किया कब्जा 

Ten News Network

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में इस बार महिलाओं ने इतिहास रच दिया है यहाँ पर 88 सीटों पर मतदान हुए थे। जिसमे 88 सीटों में से 40 पर महिलाओं ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।

ग्राम पंचायत चुनाव में गौतमबुद्ध नगर जिले के अंदर महिलाओं के लिए 30 फीसदी ग्राम पंचायतों में पद आरक्षित थे, लेकिन महिलाओं ने 44 फीसदी ग्राम पंचायतों पर कब्जा किया है।

आपको बता दे की जिले की करीब आधी पंचायतों में महिलाएं ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। इनमें से 15 ग्राम प्रधान वे महिलाएं हैं, जिनका सामना पुरुषों से था। सबसे ज्यादा दादरी विकासखंड में 17 महिलाएं ग्राम प्रधान बनी हैं। बिसरख में 12 महिलाएं ग्राम प्रधान का चुनाव जीती हैं, जबकि जेवर क्षेत्र में 11 पंचायतों में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.