गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में आयोजित दिन दिवसीय फेस्ट ‘अभयंजना 2020’ का समापन

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में दिन दिवसीय फेस्ट का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भाँती इस वर्ष का फेस्ट कई मायनों में अलग रहा। इस वर्ष फेस्ट का ऑनलाइन आयोजन किया गया। विश्विद्यालय के पीआरओ अरविन्द सिंह ने बताया कि जैसे ही फेस्ट का तीसरा और आखिरी दिन खत्म हुआ, अभयंजना 2020 भी खत्म हो गया। यह उत्सव विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ संगीत से लेकर वाद-विवाद, नृत्य, साहित्य आदि तक चलता रहा।

दोपहर 12 बजे से दिन का पहला कार्यक्रम, संगीत क्लब द्वारा आयोजित प्रोटेस्ट पोएट्री रैप का आगमन हुआ। विजेता कुछ इस प्रकार थे। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सौरभ सिंह को पहले स्थान की प्राप्ति हुई, दूसरे स्थान पर वीबीपीएस से अंचित श्रीवास्तव थे और तीसरे स्थान की प्राप्ति जीबीपीयूएटी के सागर भट्ट को हुई।

वॉक्स पॉप क्लब ने वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें पहला स्थान बायोटेक्नोलॉजी के पहले वर्ष के स्टूडेंट ऋषभ कौशल को दिया गया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के अभिषेक कुमार को दूसरा स्थान और बायोठेक्नॉलजी के पहले वर्ष के साक्षी मिश्रा और मनीषा मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। सभी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से हैं।

डांस क्लब द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नेहा गुप्ता को मिला, उसके बाद श्रेया सक्सेना को दूसरा पुरस्कार और कृतिका शर्मा और शैलजा गुप्ता की जोड़ी को तीसरा पुरस्कार दिया गया। दिन को पूरी तरह से विभिन्न घटनाओं में विभाजित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.