जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में भाषा रत्न फेस्ट का आयोजन
GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI
आज ग्रेटर नॉएडा के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में भाषा रत्न फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमे एनसीआर के 15 स्कूलों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने दीप प्रवज्जलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 15 स्कूलों से आये छात्रों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में हिंदी ,अंग्रेजी ,फ्रैंच ,जर्मन ,और संस्कृत भाषा के विभिन्न प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया। जिसमे छात्रों ने पारम्परिक वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किये।जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ रेनू सहगल ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए दिवाली की बधाई दी और डीपीएस इन्द्रापुरम को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी की ट्रॉफी दी साथ ही जीडी गोयंक ग्रेटर नॉएडा को द्वितीय स्थान पर घोषित किया।