करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा.दिनेश नागर व् श्री मुन्नीलाल नागर जी के नेतृत्व में पौधरोपण किया।
Lokesh Goswmi Tennews
दनकौर-आज जुनेदपुर व् तालड़ा गाँव की सीमा पर स्थित हीश बाबा के मंदिर परिसर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा.दिनेश नागर व् श्री मुन्नीलाल नागर जी के नेतृत्व में पौधरोपण किया।इस दौरान परिसर में तरह-तरह के 50 पेड़ लगाये। संगठन के जिलाध्यक्ष मा.दिनेश नागर ने बताया कि आज हीश बाबा के मंदिर परिसर में संगठन के कार्यकर्ताओ ने कदम्ब,फाइकस,गुड़हल,जामुन आदि के लगभग 50 पेड़ लगाये।उन्होंने बताया कि वृक्षो की कटाई व् वनो के विनाश के कारण मौसम में भारी परिवर्तन हुआ है,इसलिए वृक्षारोपण कार्यक्रम अतिआवश्यक है।क्योकि वृक्ष ही पर्यावरण का संतुलन बनाने में सहायक है।पेड़-पौधे प्राणियो को शुद्ध वायु प्रदान करते है,प्रदूषण की रोकथाम करते है व् मिटटी के कटाव को रोकते है इसीलिए पेड़ लगाने को महत्व दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उनके संगठन की क्षेत्र में जगह जगह पेड़ लगाने की मुहिम शुरू हो चुकी है।तथा संगठन का लक्ष्य लगभग 5 हजार पेड़ लगाना है।
जय हीश बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री मुन्नीलाल जी ने बताया कि आज के समय की जरूरत के हिसाब से पेड़ो की बहुत महत्ता है।वृक्षो का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है।हमारे जीवन से जुडी हुई बहुत सी जरुरतो को इनके द्वारा ही पूरा किया जाता है।इसीलिए पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।श्रीमुन्नीलाल जी ने बताया कि गाँव में भी जगह-जगह पेड़ लगाये जायेंगे। वृक्षारोपण कार्यकर्म में श्री मुन्नीलाल भगत जी,अरुण नागर,सुनील कुमार,संजय नागर,इंदर पहलवान,मेघसिंह,सतीश सिंह,केशव नागर,शिवम्, आनी नागर,कलवा,रोहित,मनीष आदि उपस्थित रहे।