गाज़ियाबाद :- गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मॉल को खाली करा दिया गया है।
आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। शुरुआती जांच के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण मॉल के तीसरे फ्लोर पर स्थित बैंक्वेट हॉल में आग लगी और बाद में पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग लगने की खबर से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बाहर जमा भीड़ को नियंत्रित किया।