गोलीकांड में जख्मी मासूम की मौत, परिजनों ने प्रकाश अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा
ROHIT SHARMA
NOIDA : ग्रेटर नॉएडा के विसरख थाना छेत्र की तिगडी गाँव के गोल चक्कर पर जहाँ दिल दहलाने वाली घटना में बीजेपी नेता समेत 2 लोगो की मौत हो गयी वहीँ अब इस घटना के वक़्त घटना स्थल से गुजरने वाली 14 वर्षीय अंजलि भी उस फौर्चुनर गाड़ी की चपेट में आ गई थी .. जिसे घायल अवशता में ई . एस. आई अस्पताल में भर्ती कराया गया था .. लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर नॉएडा के प्रकाश अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया गया .. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी …
तिगडी गाँव की रहने वाली अंजलि की मौत के बाद इस गाँव के तीन लोगों की मौत ने पुरे गाँव को झिंझोड़ के रख दिया है …वहीँ अंजलि के परिजनों ने प्रकाश अस्पताल पर अंजलि को मारने का आरोप लगते हुए जमकर हंगामा काटा .. अंजलि के पिता रवीद्र ने बताया की बी.जे.पी नेता शिव कुमार पर हमले के वक़्त अंजलि भी उस गाडी की चपेट में आगई थी .. जिसे गंभीर हालत में ई.एस.आई . अस्पताल में ले कर कर गए तो वहां के डॉक्टर्स ने अंजली की नाजुक हालत बताते हुए उसे प्रकाश अस्पताल में ले जाने की लिए कहा जिसके बाद दबो उसे प्रकाश हॉस्पिटल में ले कर आ गये जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी .. वहीं अजली के पिता ने प्रकाश अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया … वहीँ अंजलि की मौत के बाद अंजलि के परिजनों ने प्रकाश हॉस्पिटल के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है … इस पुरे घटना क्रम जहाँ नॉएडा पुलिस की लापरवाही ने 14 वर्षीय अंजलि की जान ले ली .. अगर अंजलि को समय रहते किसी अस्पताल में पंहुचा दिया जाता तो अंजलि के परिजन इस तरह रोते बिलखते नहीं ….