जी.एल. बजाज संस्थान में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 23

ग्रेटर नॉएडा के जी.एल. बजाज संस्थान में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमे  स्वास्थ ही जीवन है पर इस आपाधापी की जिन्दगी में हम अकसर अपने स्वास्थ पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे पाते और अकसर बीमारियों का शिकार हो जाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जी.एल. बजाज संस्थान में अपोलो अस्पताल के सहयोग से अध्यापको, स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं हेतु मुफ्त जाँच शिविर तथा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरु हुए शिविर में सबसे पहले विभिन्न लाईफ स्टाईल जनित रोगों के बारे में जानकारी दी गयी। शिविर में मोटापे, बी.पी., डाईबिटीज, एनिमिया, विभिन्न कार्डीयोवेस्कुलर रोगों, दिल का दौरा तथा कैन्सर, आदि का रिस्क परिक्षण किया गया। इन सभी मुफ्त जाँचों के लिए प्वाइंट ऑफ केयर डिवाइस का इस्तेमाल किया गया। हाई रिस्क पेसेन्ट के लिए डॉक्टर्स द्वारा टेली-कंसलटेशन की सुविधा भी प्रदान की गयी तथा अन्य लोगो को खान-पान तथा रहन-सहन में बदलाव कर रोगों से कैसे दूर रहा जाये इस बारे में जागरुक किया गया। इस मुफ्त शिविर का लाभ करीब 2000 छात्र-छात्राओं तथा प्राध्यापकों ने उठाया। कॉलेज के निदेशक डॉ राजीव अग्रवाल ने अपोलो हास्पीटल के इस सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। शाम 5 बजे तक चलें इस कैम्प में करीब 20 स्वास्थ कर्मियों ने अपनी सेवाएं दी तथा अपोलो हॉस्पीटल की तरफ से सुशांत उपाध्याय ने इस शिविर का नेतृत्व किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.