जी.एल. बजाज संस्थान में एन्वल डे और बेहतर रिजल्ट और प्लेसमेंट का किया सैलिब्रेशन

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 33

जी.एल. बजाज संस्थान में एन्वल डे का आयोजन किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बेहतर युनिवर्सिटी रिजल्ट और प्लेसमेंट को सराहने हेतु किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न थीम पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें छात्रों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। डी.जे. की धुन पर भी छात्रों ने मस्ती की।कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के वाइस चेयरमेन श्री पंकज अग्रवाल के संबोधन से हुई। श्री अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। उन्होनें छात्रों को हर क्षेत्र में हिस्सा लेने तथा अपना सर्वोत्तम देने का आवाहन किया। उन्होनें कहा कि छात्र जीवन की लगन और मेहनत जीवन भर काम आती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह एवं एकल गायन ने बहुत तालियाँ बटोरी। वही चुटकुलों, हास्य कविताओं और हास्य नाटक में दर्शकों को हसाँ-हसाँ कर लोट-पोट कर दिया। इंस्टूमेन्टल म्युजिक तथा देश-भक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने समारोह में दौड़ते लहु की रवानगी पैदा की, तो वही फैशन-शो में छात्र-छात्राओं के केट वॉक ने आज के फैशन का जीवन्त नमूना पेश किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मीमीक्री और नाटक-मंचन भी किया।सुनहली रंगों से रंगे इस कार्यक्रम में डी.जे. की धुनो नें अतिरिक्त उर्जा भर दी, जो छात्रों के आकर्षक नृत्य में प्रत्यक्ष रुप से महसूस की जा सकती थी। कार्यक्रम का समापन संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। उन्होनें सभी छात्रों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.