नॉलेज पार्क-5 स्तिथ बालक इंटर कॉलेज में नरेंद्र भूषण ने लगाया बढ़ का पेड़, लोगो से कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “वृहद वृक्षारोपण अभियान 2021” की शुरुआत पूरे प्रदेश में हो चुकी है, जिसके तहत ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लगातार वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने मानसून सत्र में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर नॉलेज पार्क-5 में बालक इण्टर कालेज के प्रांगण में बढ़ के एक पौधे (Sapling) का वृक्षारोपण (Plantation) किया।

इस कार्यक्रम में औद्योगिक संगठन पदाधिकारी आदित्य घिल्डियाल, नेफोवा एसोसियेशन के पदाधिकारी अभिषेक कुमार, ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण के ए.के. अरोडा, महाप्रबन्धक, परियोजना, श्रीमती मीना भार्गव, महाप्रबन्धक नियोजन कपिलदेव, वरिष्ठ प्रबन्धक, उद्यान आदि भी उपस्थित रहे।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में “वृहद वृक्षारोपण” अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और साथ ही उसकी सेवा स्वयं करें। जिससे कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रख पाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.