ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जारी किये 26 करोड़ के टेंडर, शहर और गांवों में कराए जाएंगे विकास कार्य
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार शहर और गॉवों में तेजी से विकास कर रहा है। आपको बता दे कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कई और गांवों व सेक्टरों में विकास कराने के लिए 26 करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वही इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने बताया कि 1 महीने में निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराने की तैयारी है, इस रकम से पंचायत घर के अवशेष कार्य कराने, धूम मानिकपुर व भोला रावल में सीसी रोड को ऊंचा उठाने, आजमपुर गढ़ी से अस्तौली तक रोड का पैच रिपेयर, रोनी गांव में श्मशान घाट की चारदीवारी बनवाई जाएगी ।
साथ ही रोशनपुर व ननवा का राजपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, जलपुरा स्थित गौशाला में शवदाह संयंत्र की आपूर्ति, सैनी व लुकसर गांव में छह से 10 फ़ीसदी आबादी भूखंड का विकास कार्य, कई गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
इसके साथ ही सेक्टर ओमिक्रोन वन के लोहिया एनक्लेव में सब स्टेशन व फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त करने, सेक्टर अल्फा टू में रोड के रिसर्फेसिंग का काम, सेक्टर चाई फाई में 60 मीटर और 45 मीटर रोड की रिसर्फेसिंग आदि काम होने हैं।
इसके अलावा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर, तिलपता करनवास व अमीनाबाद उर्फ नियाना गांव को भी स्मार्ट विलेज बनाने की दिशा में प्राधिकरण ने पहल की है, प्राधिकरण तीनों गॉवों को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, एक माह में टेंडर की पूरी कर काम शुरू कराने की योजना है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत 124 गांव आते हैं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर इन गांवों को स्मार्ट विलेज में तब्दील कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।