नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक , 35 लाख की लूट को दिया अंजाम

ROHIT SHARMA

नोएडा :– नोएडा में आधे घंटे के अंतराल में लूट की एक के बाद एक दो ताबड़तोड़ घटनाओं ने नोएडा पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है, जहां सेक्टर 54 में गैस एजेंसी कर्मचारी से 6.50 लाख की लूट की गई,वहीं सेक्टर 82 के एसबीआई एटीएम में कैश डालने आए कर्मचारियों से एटीएम के अंदर करीब करीब 35 लाख की लूट की गई।



खासबात यह है की बाइक सवार बदमाशों ने दोनों घटनाओं को अंजाम दिया, नोएडा फेस-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 82 स्थित केंद्रीय विहार के एसबीआई एटीएम में कैश बैन जब कैश डालने आई ,तभी पहले से रेकी कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने एटीएम में कैश डाल रहे कर्मचारियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

करीब 8 राउंड फायरिंग की गई उसके बाद पैसों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले को खोलने में लगी हुई है ,बताया यह भी जा रहा है कि भाग रहे बदमाशों को पब्लिक ने दौड़ा कर एक बदमाश को पकड़ भी लिया।

लेकिन पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। दिनदहाड़े लूट की दो घटनाओं से नोएडा में पुलिस की तरफ से किये जा रहे सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। वही बेखौफ बदमाश बहुत आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.