ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 10 हजार गरीबों को देगा घर, 17 मार्च तक करें आवेदन

Ten News Network

Greater Noida :  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए एक खास योजना पर तेजी से काम कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्राधिकरण निजी क्षेत्र के सहयोग से 10 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाने जा रहा है।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया की आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह खास स्कीम होगी। फ़िलहाल अभी लाभार्थियों के चयन और उनकी संख्या के लिए डिमांड सर्वे कराया जा रहा है। स्कीम के लाभर्थियों को सरकार ढाई लाख रुपये का फायदा देगी। स्कीम का फायदा उठाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में 17 मार्च तक 5 हजार रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवेदन करना होगा।

 

पीपीपी मॉडल पर आवास बनाने के लिए जिन कंपनियों को चयन किया गया है , उन्हें अपनी परियोजना में कुल आवास का 35 प्रतिशत या कम से कम 250 आवास ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित करना होगा , जबकि दस प्रतिशत आवासों की कमर्शियल बिक्री की जा सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.