किसानों के मुद्दे पर सपा नेता ने योगी समेत मोदी पर साधा निशाना , लगाए गम्भीर आरोप

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा के दादरी में पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री सैय्यद जावेद अब्बास ने बीजेपी पार्टी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और किसान विरोधी कानून को वापस नहीं ले रही है ।

 

सपा नेता का कहना है कि किसानों के समर्थन में सपा पार्टी उनकी मांगों को लेकर खड़ी हुई है साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जाति धर्म की राजनीति कर रही है।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी सपा पार्टी के द्वारा हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री जावेद ने कहा कि सपा पार्टी पूरी तरह से किसानों के समर्थन में खड़ी है और जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं हो जाता है वह भी किसानों के समर्थन में हैं ।

 

 

साथ ही सपा के पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ पूरे देश में जहां जाति धर्म की राजनीति कर रही है तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार किसानों के साथ भी खिलवाड़ करती नजर आ रही है , क्योंकि किसान पिछले काफी लंबे समय से धरने पर बैठे हुए हैं और लगातार मांग कर रहे हैं कि किसान विरोधी कानून को तुरंत वापस ले लिया जाए , लेकिन उसके बावजूद भी कानून वापस लेने के बजाए, केंद्र सरकार किसानों पर लाठीचार्ज और फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। जिसके चलते सपा पार्टी के कार्यकर्ता और नेता किसानों के समर्थन में खड़े हुए हैं , ताकि किसान विरोधी कानून को वापस करा सकें

 

साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह निर्मला सीतारमण ने जो बजट आम जनता के सामने रखा है , वो बजट सिर्फ उद्योगपतियों के लिए बना है । न तो कोई टैक्स में छूट दी गई है , न ही किसानों को राहत दे गई , खासबात यह है जवानों की कमाई में कटौती की गई है , ये कहते है कि बजट देश को आत्मनिर्भर बनाएगा , लेकिन मुझे लगता है ये बजट संकट पैदा करेगा।

 

 

यूपी के कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर गुंडा राज है , रोजाना अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे है , खासबात यह है कि ये अपराधी गोली से भी नही डर रहे है। योगी उत्तर प्रदेश में फैल हो चुके है , सपा पार्टी ने कानून व्यवस्था की मजबूत किया , साथ ही उत्तर प्रदेश में विकास किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.