ग्रेटर नोएडा: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार, पढें पूरी खबर

Ten News Network

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शादी का झांसा देकर 28 वर्षीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में बुधवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि आदमी ने अपनी पहचान छुपाकर महिला से दोस्ती की और फिर कथित तौर पर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की।

 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद का संदिग्ध मुर्तुजा दो साल पहले महिला से मिला था और उसने खुद को मृत्युंजय बताया था। बिसरख थाने की थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि संदिग्ध शाहबेरी में किराए के मकान में रहता था।

उन्होंने कहा “महिला तलाकशुदा है और ग्रेटर नोएडा में रहती है। दोनों दो साल पहले नोएडा सेक्टर 62 में एक दवा कंपनी में काम करते थे। आरोपी ने अपनी पहचान मृत्युंजय के रूप में की थी। महिला ने उस पर विश्वास किया और उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि जब महिला ने हाल ही में उससे शादी करने के लिए कहा, तो संदिग्ध ने खुलासा किया कि वह मुस्लिम है। “संदिग्ध ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला ने मना कर दिया और सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.