बाइक बोट घोटाले में ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक मोंटू भसीन गिरफ्तार
ABHISHEK SHARMA
करीब 3500 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा मेरठ ने द ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सुरेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन को गिरफ्तार किया। मोंटी भसीन को सोमवार को दादरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
बाइक घोटाले में पुलिस की ये बड़ी कार्रवाई है. मेरठ लाकर मोंटी भसीन से पुलिस की पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि मोंटू भसीन के साथ करोड़ों का लेनदेन किया गया. ईओडब्लू मेरठ बाइक बोट घोटाले की जांच कर रही है।
मोंटू पर 98 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप है। इओडब्लू अब तक इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है। बता दें कि बाइक बोट घोटाले के 57 केस नोएडा के अलग-अलग थानों में दर्ज हुए।
इनकी जांच पहले से ही नोएडा पुलिस कर रही थी। 14 फरवरी 2020 को सभी 57 मुकदमों की विवेचना शासन ने ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को सौंप दी।