ईमानदारी और मेहनत से मिलती है सफलता : दादरी विधायक तेजपाल नागर
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
उत्तर प्रदेश के दादरी विधानसभा सीट से मास्टर तेजपाल नागर जी वर्तमान विधायक है । वही तेजपाल नागर शिक्षा जगत से जुड़े रहे है । विधायक तेजपाल नागर दादरी शहर में मास्टर जी के नाम से लोकप्रिय है
आपके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है
मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है की मेरा राजनैतिक रूप से एक विधायक बनना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है । ग्रेटर नोएडा और दादरी की जनता का प्यार और जनता सम्मान मुझे बहुत ज्यादा मिला है । वही ग्रेटर नोएडा और दादरी की जनता से जुडी हुई समस्याओ का समाधान कराने का मुझे मौका मिला है । दादरी विधानसभा सीट मुझे जनता ने अच्छे मतो से विजेता बनाया है वही जनता ने मुझे सेवा करने का मौका दिया । में हेमशा आज भी जनता के साथ हर समय खड़ा रहा हूँ ।
चुनॉतीयां क्या क्या रही जीवन में
मुझे जीवन में चुनॉतीयां का सामना नही करना पड़ा वही दूसरी तरफ में शिक्षक रहा हूँ । लेकिन शिक्षा जगत की बात करे तो मुझे काफी चुनोती का सामना करना पड़ा क्योंकि छात्राओ का भविष्य एक शिक्षक के हाथ में होता है । अगर आप किसी भी छात्र को अच्छे रास्ते के बारे में बताओगे तो छात्र का विकास होगा ।
आपके जीवन का सक्सेस मंत्र क्या है
अगर आप ईमानदारी और मेहनत से कोई काम करते हैं तो भले ही देर लगे लेकिन सफलता जरूर मिलती है मैने भी यही कोशिश की है की बिना बेईमानी के काम को किया और पूरी मेहनत के साथ किया।
आपका रोल माडल कौन कौन है जीवन में
में अपने जीवन का रोल मॉडल स्वर्गीय राजेश तोमर है ।
मुझे उनके जीवन मे काफी कुछ मिला है । जो भी में आज हूँ उनके संस्कार से बना हूँ । मुझे हमेशा यही लगता है की उनसे जितनी भी प्रेरणा ली जाए वो भी कम है ।
क्या आप भगवान पर भरोसा करते है
में भगवान पर काफी ज्यादा भरोसा करता हूँ जो भी आज मै उस प्रभु की वजह से हूं और ईश्वर को रोजना याद करना चाहिए । उनसे हमें काफी शक्ति मिलती है और हम रोज ईश्वर का धन्यवाद करते है उसने हमें इतना सब कुछ दिया ।
कौन सी किताबो का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ा
मैंने अपने जीवन मे काफी किताबे पढ़ी है लेकिन मे सबसे ज्यादा गीता को पढ़ा है और जब मे अपने जीवन मे परेशानी आयी है तब मुझे गीता से ही आगे बढ़ने का ज्ञान मिला है इसलिए मुझे गीता पढ़ने से मुझे एक नया जोश और ताकत मिलती है।
आपको कौन सी फिल्मे , कलाकार पसंद है
मुझे फिल्मे देखने का काफी शौक नही है । हाँ लेकिन अगर समाज से जुडी हुई फिल्म मुझे काफी ज्यादा पसंद है । आज की मारधाड़ वाली फिल्में मै बिल्कुल भी पसंद नही करता हूँ।
किस प्रकार के संगीत या कला में आप रूचि रखते है
अगर संगीत की बात करे तो मुझे हमेशा देश भक्ति के गाने काफी ज्यादा पसंद है । उन गानो को सुनकर एक नया जोश और ताकत मिलती है
आपको कौन से खेलो में रूचि है और कौन सा खिलाडी पसंद है
खेल जगत की बात करे तो मुझे काफी ज्यादा खेलो में रूचि रही है । मेने बचपन में कबड्डी , वॉलीबॉल काफी खेला है । अगर मुझे थोड़ा सा भी समय मिलता है तो में वॉलीबॉल का मैच जरूर देखता हूँ ।
मोदी जी के कार्यशैली से कितना संतुष्ट हैं
पीएम मोदी जी से मै काफी प्रभावित हूँ वो हमारे आदर्श है । हम तो उनके मार्गदर्शक पर चल रहे है । उनके सामने हमारे शब्द छोटे पड़ जाएंगे । मोदी जी तो एक बडे संत है और देश का भला तो केवल एक संत ही कर सकता है। देश का गौरव बढ़ाने के लिये मोदी जी प्रधानमंत्री की वेशभूषा धारण करते है और कुछ दूसरी पार्टी के लोग तो प्रधानमंत्री जी वेशभूषा को ही राजनीति रूप देते है। मोदी जी बहुत बड़ी हस्ती है, और मोदी जी के जीवन का एक हिस्सा भी मै अपने जीवन मे शामिल कर लूं , तो मेरा ये सौभाग्य होगा।
