ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लाठी चार्ज के विरोध में धरने पर बैठे किसान व् महिलाएं

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  3

1

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लाठी चार्ज के विरोध में धरने पर बैठे किसान व् महिलाएं। किसानों के समर्थन में पहुँचे कांग्रेस के वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के गेट के सामने धरने पर बैठे किसानो  से मिले और उनके दर्द को बांटा।किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पर 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा और 10 फीसदी आवासीय प्लाट की मांग करने के लिए जाते हुये, पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया। उसी को देखते हुए आज दिनांक 13 अप्रैल 2016 को धीरेन्द्र सिंह भारी तादात में किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों के मध्य पहुॅचे तथा कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूरा समर्थन दिये जाने की घोषणा की। वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि’’मायावती सरकार ने आवाज उठाने की एवज में किसानों पर भटटा पारसौल में गोलियां चलायी और उसी तरह से मौजूदा प्रदेश की सरकार ने भी किसानों पर लाठी चार्ज करवाकर अपनी असलियत उजागर कर दी। किसानों के बहाये गये इस खून और पसीने की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जायेगा।’’ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा0 महेन्द्र नागर, अजीत दौला महासचिव, फिरे सिंह नागर, रमेशचंद तुगलपुरिया, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी तफसीर आलम, सेवादल के जिलाध्यक्ष अशोक पंडित,​व् किसान नेता मनवीर भाटी ,​किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह, हंसराज कौशिक, मौज्जख खांन, चन्द्रभान मलिक पूर्व प्रधान भटटा पारसौल, मुवीन, जमील, राजेन्द्र प्रधान जी, रामपाल सिंह, राम सिंह प्रधान मायचा, अजयपाल आर्य, राजेन्द्र खटाना, सुनिल फौजी आदि लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.