तीन दशक में ग्रेटर नोएडा बना ग्लोबल सिटी, स्थापना दिवस पर ग्रेटर नोएडा के विकास की टेन न्यूज नेटवर्क पर हुई परिचर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28 जनवरी 2022): टेन न्यूज लाइव द्वारा ग्रेटर नोएडा शहर के 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष परिचर्चा कार्यक्रम में उपस्थित कई महनीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा की शहर से वैश्विक शहर बनने की यात्रा ,इसके संरचनात्मक विकास सहित कई अन्य मुद्दों पर कि चर्चा।उक्त कार्यक्रम को टेन न्यूज़ के सलाहकार , सामाजिक सचेतक एवं ग्रेटर नोएडा प्रहरी अलोक सिंह ने प्रस्तुत किया, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ महेश शर्मा सहित कई अन्य महनीय लोग उपस्थित रहे।

मोदी योगी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा का भविष्य उज्ज्वल है

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद, गौतमबुद्ध नगर डॉ महेश शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा मेरा सौभाग्य रहा कि अस्पताल एवं स्वास्थ व्यवस्थाओं के माध्यम से मुझे जुड़ने का मौका मिला, मेरा 22 वर्षों से ग्रेटर नोएडा से नाता है, हमारी सरकार के आने बाद व्यापक विकास कार्य हुए हैं।ग्रेटर नोएडा का भविष्य काफी उज्ज्वल है।साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी अधिकारियों से भी आग्रह करता हूँ कि आपको मोदी और योगी जैसे नेतृत्व करने वाले मिले हैं, उनके नेतृत्व में हम सभी को विकास करना है।
आपको बता दें कि डॉ शर्मा के कार्यावधि में ग्रेटर नोएडा ने विकास के एक नए आयाम को स्थापित किया है, संरचनात्मक कार्यों से लेकर अन्य कई प्रकार के विकासात्मक कार्य किए गए हैं।

आनेवाले समय में ग्रेटर नोएडा एक वैश्विक स्तर के शहर बनने के दिशा में अग्रसर है

कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रेटर नोएडा के ऊर्जावान सीईओ, दूरदर्शी , मेहनती एवं प्रतिष्ठित अधिकारी नरेंद्र भूषण जी ने सभी ग्रेटर नोएडा वासियों और स्टेकहोल्डर्रस को बधाई देते हुए कहा कि आप ही इस शहर के असली मालिक हैं । साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के कारण हुए परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना महमामरी में हमे एक अवसर भी मिला तकनीक को विकसित करने का, और आज इसी का परिणाम है कि हम आभासी संवाद ( वर्चुअल मीटिंग) के माध्यम से जुड़े हुए हैं। ये शहर आज भारत ही नही वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि आज इस शहर को केवल भारत ने ही नही बल्कि पूरे विश्व के व्यपारियों एवं उद्यमियों के लिए सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है, आज ग्रेटर नोएडा मोबाइल हब और टीवी, वाइट बोर्ड आदि का बनाने का हब बन गए हैं। डाटा के क्षेत्र में भी हम काफी तेजी से विकास कर रहे हैं, टेक्सटाइल के क्षेत्र में हम पहले से ही काफी मजबूत स्थिति में है।ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी हम काफी आगे बढ़ रहे हैं। भारत का सबसे बड़ा एयरपोट जिसमें ग्रेटर नोएडा का 12.5 प्रतिशत का मालिकाना हक है।हम कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं,आनेवाले समय में लोगों के घरों में पाइप लगा देंगे जिस में आप अपना कचरा पाइप में डाल देंगे .. आगे का निस्तारण ऑटमैटिक होगा ।ग्रेटर नोएडा दिन प्रतिदिन संरचनात्मक विकास कर रहा है।

ग्रेटर नोएडा में पेड़ लगाने की है आवश्यकता

कार्यक्रम में अपनी बातों को रखते हुए पूर्व चैयरमैन एवं ग्रेटर नोएडा को आधारभूत विकास एवं वैश्विक बाजार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्रेटर नोएडा के इतिहास और पुरुष , पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ब्रजेश कुमार जी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सबसे बड़ा श्रेय ग्रेटर नोएडावासियों का है जिन्होंने पूरे समर्पण भाव एवं प्रतिबद्धता पूर्वक जो नियम बनाए गए उनका पालन किया।साथ ही उन्होंने कहा कि 2002 में हमने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और संस्था की शुरुआत की गई लेकिन वो आगे चलकर विफल हो गया, भविष्य में फिर ऐसे प्रयास किए जाएंगे।साथ ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में जो भी पेड़ हैं वो सब लगभग 20 से 22 वर्ष पहले लगाए गए थे, और पेड़ों की भी एक उम्र होती है।तो हमें फिर से सुनियोजित तरीके से भविष्य को ध्यान में रखते हुए पेड़ लगाने चाहिए।

Parichowk

बाहरी छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता

बिमटेंक के निदेशक एवं प्रबंधन गुरु डॉ एच चतुर्वेदी ने सभी ग्रेटर नोएडा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि मेरा ग्रेटर नोएडा से 22 वर्षों का नाता है। वर्ष 2000 में बिमटेंक बनाने का हमने प्रयास शुरू किया था, और 2004 से यह संस्थान चालित है।और ग्रेटर नोएडा को बिमटेंक के कारण देश ही नही बल्कि दुनियाभर में पहचाना जाता है।उन्होंने कहा कि टाटा के संस्थापक जमशेद जी टाटा ने जिस प्रकार से जमशेदपुर बसाने के लिए जो सपना देखा था और आधारभूत संरचना का विकास कर जिस प्रकार से उन्होंने बसाया था, ग्रेटर नोएडा का भी संरचनात्मक विकास विश्व के किसी भी शहरों को टक्कर देने में सक्षम है। आगे उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में ना केवल कारखाने उद्योगों का विकास हुआ बल्कि उच्चतर शिक्षा का भी विकास किया, इसी प्रकार दुबई आदि देशों में उच्चतर शिक्षा का विकास कर आज दुनियाभर के छात्रों के शिक्षा का केंद्र बना हुआ है।ग्रेटर नोएडा में भी इस प्रकार का शिक्षा का केंद्र बन सकता है,हमने नॉलेज पार्क बनाया पर हमने बाहरी छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया नही करा पाए।हमने सांस्कृतिक केंद्र नही बना पाया, हमने किसी एक ऐसे केंद्र का निर्माण करने में विफल रहे जँहा बौद्धिक लोग आपस में बैठकर संवाद कर सकें।

Jewar Airport

ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक उत्सव एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाने की है आवश्यकता

कार्यक्रम में अपनी बातों को रखती हुई प्रो. सुनीता वेद दीक्षित ने कहा कि “निश्चित रूप से ग्रेटर नोएडा ने बीते दिनों में एक व्याख्या योग्य विकास किया है, मेट्रो कार्यशील हो गई है।ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सराहनीय कार्य किया है।मुझे बतौर शहरी होने पर काफी गर्व होता है, लेकिन मेरे विचार से शहर में एक सांस्कृतिक केंद्र की कमी महसूस होती है।और वर्ष में हम कम से कम एक महीना सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करें, जिससे स्थानीय कलाकारों को साहित्यिक पृष्टभूमि के लोगों को एक मंच मिलेगा।”

हमारे औद्योगिक क्षेत्र को विश्व के अन्य देशों से सीखने की है आवश्यकता

कार्यक्रम में उपस्थित लघु उद्योग भारती की वरिष्ठ पदाधिकारी मंजुला मिश्रा ने ग्रेटर नोएडा के विकास को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि “ग्रेटर नोएडा ने उल्लेखनीय विकास किया है, परन्तु अब हमें थोड़ा दूरदर्शी सोच के साथ नाले, सड़क आदि चीजों से ऊपर उठकर औद्योगिक एवं संरचनात्मक विकास करने की आवश्यकता है।हमारे औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को विश्व के दूसरे देशों की कार्यसंस्कृति उनके विकास का तरीका आदि को स्वीकार करने की आवश्यकता है।उन्होंने चीन, सिंगापुर सहित कई देशों की व्याख्या करते हुए कहा कि हमें लघु उद्योग एवं मध्यम उद्योग में विकास करने की आवश्यकता है ,तभी हम अपने 5ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।

ग्रेटर नोएडा ऑथिरिटी जिम्मेदारी पूर्वक कर रहा है अपने कार्यों का वहन

कार्यक्रम में उपस्थित ईशान ग्रूप के अध्यक्ष डॉ डी. के.गर्ग ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज ग्रेटर नोएडा ऑथिरिटी काफी जिम्मेदार हो गई है, उन्होंने जिम्मेदारी पूर्वक लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान किया है, साथ ही इस मौके पर घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि हम अगले एक वर्ष के भीतर नॉलेज पार्क में 100 कन्याओं के लिए निःशुल्क बोर्डिंग स्कूल खोलेंगे।

Aqua Line Metro

काफी महंगा है ग्रेटर नोएडा शहर

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रेटर नोएडा के IIA के अध्यक्ष विशारद गौतम जी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि ये शहर बहुत मंहगा है और मुझे लगता है कि किसी शहर को विकास करने के लिए मुख्य बिंदु होता है लोगों का जीवंत होना तो आवश्यक है ,इसलिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन कराना आवश्यक है।

हमें 5 सालों का रोड मैप बनाकर लोगों के बीच रखना चाहिए

कार्यक्रम में भाग लेते हुए एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रीज के वाईस प्रसिडेंट आदित्य घिल्डियाल ने सभी अधिकारियों एवं ग्रेटर नोएडा को लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मैंने एक लंबा समय बिताया है यँहा और शुरुआती दौर से देख रहा हूँ इस शहर को।आगे उन्होंने एक सुझाव देते हुए कहा कि आम लोगों को इस विषय में जानकारी नहीं मिल पाती है कि आखिर ग्रेटर नोएडा ऑथिरिटी क्या कर रही है, तो हमें 2साल या 5साल का एक रोड मैप बनाकर आम लोगों के बीच रखना चाहिए, ताकि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए आलोक सिंह ने साहित्यिक पंक्तियों के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया

https://www.facebook.com/499234480174431/posts/5008617369236097/

Leave A Reply

Your email address will not be published.