जेवर में प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत जेवर विधानसभा के गांव थोरा में कैम्प लगाकर लोगों के बीमा किए गए

Saurabh Shrivastava Tennews

जेवर में प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत जेवर विधानसभा के गांव थोरा में कैम्प लगाकर लोगों के बीमा किए गए । भाजपा नेता संजय सिंह और थोरा ग्राम प्रधान राजेश जी एवं पंजाव एंड सिंध की थोरा शाखा के सहयोग के गांव थोरा में कैम्प लगाकर ग्रामीणों के प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 150 बीमा किए गए ए साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और सुकन्या समृद्धि योजनाओं के जानकारी भी ग्रामीणों को दीए कैम्प लगाने में भाजपा नेता ठाण् संजय सिंह का सहयोग मुख्यतरू रहा । बीमा करवाने में महिला पुरूषों से आगे नजर आई । भाजपा नेता ठाण् संजय सिंह ने गांववासियों से कहा कि वो लगातार क्षेत्र में मोदी  सरकार की योजनाओं को पहुंचा रहे हैं साथ ही गांव गांव कैम्प लगवाकर लोगों के बीमा भी करवा रहे हैं ए वहीं पड़ोसी गांव भवोकरा ए चांचली और द्योरार के ग्रामीणों ने भी अपने अपने गांवों में ऐसे कैम्प लगाकर दुर्घटना बीमा करने का अनुरोध किया। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वो जल्द ही आसपास के गांवों में भी कैम्प का आयोजन करवाएंगे। ग्रामीण भी उनकी इस पहल से खुश नजर आए । ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने तो लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रखी है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं वहीं ग्रामीण सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी योजनाओं को खूब सराहा । फोटो कैप्शन. गांव में प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के बीमा करवाते भाजपा नेता ठाण् संजय सिंह

Leave A Reply

Your email address will not be published.