बेखौप बदमासो ने सारे आम प्रोपर्टी डीलर की गोली मार के कि हत्या
Saurabh Shrivasatava Tennews

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के बैना रोड के पास आज सुबह मार्निंग वाक के लिय निकले प्रापर्टी डीलर की कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी । गोली मरने के बाद को हमलावर वहाँ से फरार हो गए । वारदात कि सुचना मिलते ही पुलिस मोके में पहुची वारदात का जायजा लिया और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जेवर क्षेत्र के सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मिलिजानकारी में मनोज कुमार कस्बा जेवर में प्रोपर्टी डीलर का काम करते हैं। अपने पार्टनर से किसी प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात को दोनों में झगड़ा हुआ था। आज सुबह मृतक मनोज मार्निग वाक करने को घर से निकला था तभी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए कुछ हमलावरो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। मृतक मनोज के तीन गोली लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ के अनुसार मृतक के परिजनों ने प्रोपेर्टी डीलर के पार्टनर नीरज व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।