गलगोटिया यूनिवर्सिटी और जेबीएम ग्रुप ने इंजीनियरिंग स्नातकों को प्रशिक्षण और नौकरियां देने के लिए हाथ मिलाया है

Galgotias Ad

Saurabh Shrivastava Tennews

गलगोटिया यूनिवर्सिटी और जेबीएम ग्रुप ने इंजीनियरिंग स्नातकों को प्रशिक्षण और नौकरियां देने के लिए

हाथ मिलाया है। दरअसलए भारतीय उद्योगों को उनकी जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षित इंजीनियर नहीं मिल

रहे हैं। इस जरूरत को पूरा करने के लिए दोनों संस्थानों ने मिलकर यह कार्यक्रम शुरू किया है।

कई सर्वे रिपोर्ट आईंहैंए जिनसे पता चलता है कि नये इंजीनियरिंग स्नातकों को कम रोजगार मिल

रहे हैं। उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि नए स्नातकों को कंपनी नौकरी तो दे देती हैं लेकिन वे जरूरतों पर ख

रा नहीं उतरते। नए इंजीनियरों के पास किताबी ज्ञान तो है लेकिन व्यवहारिक जानकारी की कमीहै।यही

वजह हैकि कंपनियों को लंबे और विशेष प्रशिक्षण देने पड़ते हैं।

इसी समस्या का समाधान करने के लिए गलगोटिया विश्वविद्यालय ने जेबीएम समूह से हाथ मिलाया है। यूनिवर्सि

टी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का बीटेक प्रोग्राम ऑटोमोटिव उद्योग के लिहाज से तैयार किया है। इंजीनियरों को जे

बीएम के विशेषज्ञों की राय से तैयार किया जाएगा। इन नए इंजीनियरों को कैंपस में ऑटोमोटिवइंडस्ट्री का व्यवहारि

क ज्ञान मिल जाएगा। मतलबए यूनिवर्सिटी से निकलते ही नया इंजीनियर सीधे कंपनी में

काम करना शुरू कर देगा। उसे किसी विशेष प्रशिक्षण की जरूरत नहीं होगी।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चांसलर सुनील गलगोटिया कहते हैंए हम उद्योगों की जरूरत के मुताबिक अपने छात्रों को

पढ़ा रहे हैं। पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता होनी चाहिए। छात्र इंजीनियरिंग पढ़े लेकिन उसे उद्योगों के कामकाजी माहौल

की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए हम छात्रों को पहले ही साल से उद्योग से जोड़ देंगे।जेबीएम के पास अत्या

धुनिक संयंत्र और उत्पादन प्रणालियां हैं। जेबीएम के विषेशज्ञों की मेंटरशिप में छात्र आगे बढ़ेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बा

त यह है कि छात्रों को निश्चित रूप से प्लेसमेंट मिलेगा।

सुनील गलगोटिया ने कहाए छात्रों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ उद्योगों की जरूरत के हिसाब से व्यवहारिक ज्ञान

इस पाठयक्रम का हिस्सा हैं। जिसके जरिए एक बेहतरीन प्रशिक्षित पेशेवर इंजीनियर तैयार होगा। जो हर

तरह के प्रतिस्पर्धी माहौल में जटिल प्रौद्योगिकी को संचालित कर सकेंगे। कारोबारी माहौल में काम करनेमें मदद

मिलेगी।

जेबीएम ग्रुप के प्रवक्ता कहते हैंए गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को अपनी कक्षाओं के अलावा जेबीएम के वरिष्ठ

प्रोफेशनल से सीखने का मौका मिलेगा। जो उन्हें उद्योगों की जरूरत बताएंगे। सभी छात्रों को जेबीएम से नौकरी पाने

में मदद करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.