कामर्शियल बेल्ट में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेआम नेरेश को गोली मारी

LOKESH GOSWAMI कामर्शियल बेल्ट में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेआम नेरेश को गोली मारी जिले में बढ़ रहे अपराध को रोकने पुलिस कहीं ना कहीं नाकाम साबित हो रही है.सूबे के हाईटैक कहे जाने वाले शहर ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के कामर्शियल बेल्ट में बेख़ौफ़ बदमाशों के होसले इतने बुलंद है कि सरेआम नेरेश नाम के लड़के पर फायरिंग कर दी और कमेटी के पैसो को लूट कर फरार हो गए वही लूट का विरोध करने पर नरेश पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमे  नरेश के पैर में गोली लगी है. जिसकी बजह से वो गंभीर रूप से घायल  है.जिसका ईलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है…बताया जा रहा है कि नरेश कमेटी के पैसो को लेकर घर जा रहा था.कामर्शियल बैल्ट के हनीमनी टॉप से बाहर निकलते बक्त बदमाशों ने फायरिंग कर दी और सारे पैसे लेकर फरार हो गए..वहीं नरेश के परिजनों का कहना है कि स्विफ्ट कार से नरेश आया था  वह स्विफ्ट कार भी बदमाश लेकर फरार हो गए हैफिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है.अब देखना ये होगा कि पुलिस इन बदमाशों को कब तक पकड़ पाती है या नहीं

 
 
 
 

Comments are closed.