NOIDA TO HAVE FIRST SKYWALK FROM SECTIR 15 METRO STATION TO SECTOR 1

नोएडा में बनेगा स्काईवॉक

शहर का पहला स्काईवॉक सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर एक में बने इंडियन ऑयल भवन तक बनेगा। इसका काम अगले महीने शुरू हो जाएगा।

कुल 70 मीटर लंबे इस स्काईवॉक के बनने के बाद यात्री मेट्रो स्टेशन से सीधे सेक्टर 14 व सेक्टर एक आ-जा सकेंगे। उन्हें इंडियन ऑयल गोलचक्कर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। स्काईवॉक के स्केलेटर की सीढियां इंडियन ऑयल भवन के परिसर में उतरनी हैं।

इसके लिए प्राधिकरण को 120 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है मगर इंडियन ऑयल ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके चलते पिछले दो साल से योजना अटकी हुई थी। अब इंडियन ऑयल ने 120 वर्ग मीटर जमीन प्राधिकरण को देने की सहमति दे दी है।

Comments are closed.