सेक्टर म्यू 2 की समस्या को लेकर ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी पर सेक्टर वासिओ ने किया प्रदर्शन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
सेक्टर म्यू 2 की समस्या को लेकर ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी पर सेक्टर वासिओ ने किया प्रदर्शन , अधिकारियो को सोपा ज्ञापन म्यू-2 सेक्टर में बिजली, पानी, पार्को के मेटीनेंस जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर सेक्टरवासी व आरडब्लूए ने शुक्रवार को ग्रेनो अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया। आरडब्लूए व सेक्टरवासियों ने आरोप लगाए है कि कई बार अथॉरिटी अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करा चुके है। उसके बाद भी अथॉरिटी अफसर समस्याओं की तरफ ध्यान नही दे रहे है। समस्याओं का जल्द से जल्द हल कराने के लिए एक ज्ञापन ग्रेनो अथॉरिटी के सीईओ दीपक अग्रवाल को सौंपा है।
म्यू-2 आरडब्लूए के वाइस प्रेसीडेंट उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर की मेन रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले छह माह से बंद है। सेक्टर के अंदर लगी लाइट भी अधिकांश बंद है। जिसकी वजह से अंधेरा रहता है। म्यू-1 से म्यू-2 तक रोड की लाइट का काम अधूरा पडा हुआ है। पार्को की हालत खस्ता है। घास की कटिंग नही हुई। इसके अलावा अभी बच्चों को खेलने के लिए झूला भी नही लगाए गए है। सिक्यूरिटी भी राम भरोसे है। उन्होंने सेक्टर में ओर गार्ड तैनात करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटिया मेटेरियल यूज कर मकानों का निर्माण कराया गया है। नालियों की साफ-सफाई नही की गई। जिसकी वजह से बरसात में सेक्टरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। बिजली के पैनल भी खुले हुए है। रेम्प की रिपेयरिंग ठीक से नही की गई। यहां तक की रेम्प में घटिया मेटेरियल का यूज किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नही किया गया तो अथॉरिटी पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान आयुष कुमार, कपिल चौधरी, संजय उपाध्याय, अरुण यादव, योगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सचिन भाटी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
