चालक ओमपाल का शव बरामद नहीं होने पर धरने पर बैठे परिजन
Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नॉएडा के नवादा गांव से बदायूं दरगाह गए परिवार की हत्या मामले में अभी तक चालक का शव बरामद नहीं हुआ है। चालक की पत्नी ने राजे के परिवार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है। आज चालक की पत्नी आशा अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी। छोलस का रहने वाला तांत्रिक सलीम बीते 25 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले राजे पत्नी धर्मवती बेटा ललित बहु शीतल बेटी प्रीति साला राजेंद्र सलहज प्रीति को लेकर बदायूं स्थित अली दरगाह गया था। वो जिस वाहन से बदायूं स्थित अली दरगाह गए थे उस वाहन का चालक लखनावली गांव का रहने वाला चालक ओमपाल था। वहां से वापस लौटने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में कार गंग नहर में गिर गई जिसमे राजे, धर्मवती, तांत्रिक सलीम व राजेंद्र की पत्नी प्रीति की मौत हो गई थी। चारों के शव नहर के अंदर से बरामद किए गए थे। वहीं ललित, शीतल और राजेंद्र बेहोशी की हालत में एक ढाबे पर मिले थे। जबकि चालक ओमपाल का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है।