राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज के चपरासी मनोज की हत्या के आरोपी को जारचा पुलिस ने किया गिरफ्तार
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI बिसाहड़ा गांव के राणा संग्राम सिंह इंटर काॅलेज से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद चपरासी के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली।मिली जानकारी के अनुसार सीओ प्रथम डॉ अनुराग सिंह ने बताया की चपरासी की हत्या उसके पड़ोसी रूप कुमार ने ही की थी।घटना में जो हथियार स्तेमाल किये गए थे वह पुलिस ने बरामद कर लिए है। घटना प्रयुक्त हथियार व रस्सी बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि कुछ माह पूर्व चपरासी व आरोपी के पिता के बीच मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी शिक्षक से रंजिश रखता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि, बिसहाड़ा गांव के राणा संग्राम सिंह इंटर काॅलेज परिसर में विगत 7 सितम्बर की सुबह चपरासी मनोज कुमार का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद किया गया था। परिजन की शिकायत के आधार जारचा कोतवाली पुलिस ने चपरासी की पत्नी सहित ससूराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गयी । मंगलवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। चपरासी की हत्या उसके पड़ोसी रूप कुमार ने की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।पिता से मारपीट का लिया बदला पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ माह पूर्व मृतक मनोज व आरोपी के पिता हेम सिंह के बीच नाली बनवाने को लेकर विवाद हो गया था। इस बात को लेकर दोनो के बीच मारपीट भी हुई थी। मारपीट में हेम को चोट भी पहुंची थी। उसी दिन से आरोपी रूप कुमार की हत्या करने की साजिष रच रहा था।रेवले फाटक का पास फेकने का था इरादा आरोपी ने बताया कि पहले रस्सी से गला दबाकर मनोज की हत्या कर दी। जिसके बाद उसकाशव लेकर रेवले फाटक के समीप फेकने जा रहा था। रास्ते में कंपनी की गाड़ी आते देख आरोपी ने शव को राणा संग्राम सिंह इंटर काॅलेज में फेक दिया । उसी जगह से शिक्षक मनोज का शव बरामद किया गया था। आपसी रंजिष में आरोपी ने मनोज की हत्या की थी। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए आए दिन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर आरोपी को दबोच लिया। ।प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी जारचा कोतवाली