बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने २ अक्टूबर को अपना २८ स्थापना दिवस मनाया।

Saurabh Shrivastava Tennews

 

Jpeg
Jpeg

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने २ अक्टूबर को अपना २८ स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं विचारक श्री के.ऐन.गोविंदाचार्य ने किया। बिमटेक को संबोधित करते हुए श्री गोविंदाचार्य ने ” पर्यावरण केंद्रित विकास- समय की मांग” पर उन्होंने अपने विचार को रखा। उन्होंने पारिस्थितिक असंतुलन एवं पर्यावरण के दुरुपयोग पर अपने विचार व्यक्त किये।

स्थापना दिवस के अवसर पर “बेटी ही बचाएगी” सामाजिक अभियान का उदघाटन बिमटेक के रंगनाथन सोसाइटी द्वारा किआ गया। इस अवसर पर नीमका गाँव कि बच्चियो के द्वारा कला और शिल्प स्टाल को बिमटेक के परिसर में लगाया गया। बच्चियो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीमका गाँव और रंगनाथन सोसाइटी ने बिमटेक के निदेशक डॉ. हर्षवर्धन चतुर्वेदी जी को धन्यवाद किया। इस मेल के साथ कार्यक्रम के चित्र भी सलंगन हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.