ग्रेनो के मोजर बेयर कंपनी के पास दो बाइको में भयंकर टक्कर 1 की मौत 4 घायल
GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा के मोजर बेयर कंपनी के पास दो बाइको में भयंकर टक्कर हो गयी। जिसमे एक व्यक्ति की मोके पर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर दंपति समेत चार लोग मेला देखने जा रहे थे।इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,और जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने बताया कि दिनेश कुमार (38) सूरजपुर कस्बे में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। वह मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले है ।एक कंपनी में जॉब करते थे। वह मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी मधु (34), बेटी सुष्मिता (12) और बेटे विकास (5) के साथ बाइक पर सवार होकर मेला देखने के लिए जा रहे थे। वहीं, एक बाइक पर प्रियांक (30) कहीं जा रहे थे। मोजर बेयर गोल चक्कर के पास दोनों की बाइकें आपस में टकरा गईं।