बेलगाम कैंटर सूरजपुर में श्री राम ढ़ाबा में घुसा 1 मौत 4 घायल

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा के सूरजपुर में स्थित श्री राम ढाबे में  बेलगाम कैंटर ढ़ाबा में घूसा 1 मौत 4 घायल। मिली जानकारी के अनुसार ढाबा मालिक की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग  गंभीर रूप से घायल हैं।केंटर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि डेल्टा-1 सेक्टर निवासी अशोक शर्मा का सूरजपुर कस्बे में श्रीराम ढाबा है। बीती रात करीब 10 बजे ढाबे के बाहर लगे मेज-कुर्सी पर कई लोग खाना खा रहे थे। उसी समय  दादरी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने अशोक शर्मा समेत खाना खा रहे पांच लोगों को कुचल दिया।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अशोक शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.