हजारों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ रवाना
Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नोएडाः- प्रदेश के मुख्यमंत्री की कल से शुरू होने वाली ‘समाजवादी विकास रथ यात्रा’ एवं रजत जंयती समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुए। इससे पहले सभी कार्यकर्ता सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए जहां एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेत्त्व वाली प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षाें में पूरे प्रदेश भर में अनेक विकास कार्य किये है और आमजन को राहत प्रदान करने के लिए सैकड़ो जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई है। जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। प्रदेश में सरकार बनाने से पूर्व जितने भी वायदे पार्टी किये थे उन सबको महज चार वर्ष से कम समय में ही पूरा कर लिया गया। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार्यशैली से सभी प्रभावित है और उनके काम की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी का जनाधार निरंतर बढता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार से विरोधी दल में बौखलाहट है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव विनोद यादव, लोकमन प्रधान, मनोज डाढ़ा, सुनील भाटी, हाजी ननका, श्याम सिंह भाटी, इन्द्रपाल छौंकर, कृष्णा चैहान, स्वतंत्रपाल सिंह, जेपी नागर, शिमला यादव, इन्द्र प्रधान, वीरेन्द्र खारी, सुनीता यादव, संजय चैहान, शरीफ खां, विजेन्द्र नागर, रणवीर प्रधान, सुभाष भाटी, अनूप तिवारी, आजाद सिद्दकी, अकबर खान, राजकुमार नागर, इस्तकार राव, हाजी फराहीम, सरोजबाला शर्मा, विजेन्द्र चैहान, ओमवीर सेन, सुबोध राणा, मुकेश त्यागी, अरूण यादव, नवाव कुरैशी, लखन जाटव, यासीन कुरैशी, शिवकुमार शर्मा, नसरूद्दीन मलिक, अनीता चैहान, जुल्फेकार मलिक, अजय अत्री, फुरकान, अजीत सिंह, चांद सिद्दकी आदि मौजूद रहे।