नॉलेज पार्क पुलिस व एण्टी एक्सटोर्शन सैल की टीम ने व्यापारियों से 30 लाख की रंगदारी मांगने बाले गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 2

आज ग्रेटर नॉएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस व एण्टी एक्सटोर्शन सैल की टीम ने व्यापारियों से 30 लाख की रंगदारी मांगने बाले गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। एसपी देहात सुजाता सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की व्यापारी की प्लाईवुड की कंपनी है। और इनमे से एक आरोपी कम्पनी में ही काम करता है। और दूसरा आरोपी बराबर बाली  कंपनी में काम करता था । दोनों आरोपियों ने 30 लाख की रंगदारी मांगने की प्लानिग की थी और व्यापारी से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी।  लेकिन रंगदारी समय पर न देने से रंगदारी की रकम 60 लाख करदी थी और व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी । पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सुचना पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस व एण्टी एक्सटोर्शन सैल की टीम ने दोनों आरोपियों को एलजी गोलचक्कर से शारदा अस्पताल के पास बीती रात 11:30 मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। इनके पास से अवैध तमंचा ,कारतूस व 1 चाकू भी बरामद हुआ है। इनकी पहचान धर्मेंद्र कुमार पुत्र नारायण कुमार निवासी सनदया थाना मोफासिल पटना बिहार ,मोहन पुत्र दयाराम वर्मा निवासी ग्राम व थाना तालवेठ जिला ललितपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
Leave A Reply

Your email address will not be published.