लखनऊ से मुख्यमंत्री ने किया पतंजलि के ग्रेटर नोएडा हर्बल पार्क का शिलान्यास
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
आज लखनऊ से मुख्यमंत्री ने किया पतंजलि के ग्रेटर नोएडा हर्बल पार्क का शिलान्यास।ग्रेटर नॉएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 24, 24 ए और 22 ई में पतंजलि को 455 एकड़ जमीन दी है। पतंजलि यहां पर अपना हर्बल पार्क स्थापित करेगा। और सेक्टर 22 ई में विश्वविद्यालय बनाएगा। पतंजलि 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। जहां करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसी हर्बल पार्क की नींव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रखी। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, पतंजलि बड़ा स्वदेशी ब्रांड बनकर उभरा है। जो देश में काम कर रही तमाम विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। बाबा रामदेव की योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति के प्रति कर्मठता से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा में जमीन आवंटित की है। इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा ही नहीं पूरे प्रदेश को बड़ा लाभ होगा