श्रीसांई कृपा सोसाइटी व सर गंगाराम हास्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नॉएडा के श्रीसांई कृपा सोसाइटी व सर गंगाराम हास्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ग्रेटर नॉएडा के सेक्टर डेल्टा-तर्तीय में  स्थित साईं अक्षरधाम मंदिर में किया जा रहा है। 18 दिसम्बर रविवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक नेत्र रोग, स्त्री रोग, दांत रोग, कान, नाक, गला रोग, हृदय रोग, बाल रोग व अन्य रोगों का इलाज वरिष्ठ फिजिशियन द्वारा किया जाएगा। इस कैंप में मोतियाबिंद आपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी होगा, जिसका ऑपरेशन सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली में मुफ्त में किया जाएगा। आपरेशन के बाद चश्मे भी मुफ्त में दिए जाएंगे। इस कैंप में दवाईयों और टेस्ट जिसने ईसीजी भी मुफ्त में सामिल किया गया है। कैंप का उद्घाटन अशोक चन्द्र पूर्व आईएस व चेयरमैन सर गंगा राम सोसाइटी करेंगे। ट्रस्टी विपिन अग्रवाल ने बताया कि अक्टूबर 2015 में सर गंगाराम अस्पताल के सहयोग से साईं सृष्टि मेडिकल सेन्टर के नाम पर एक निःशुल्क चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन किया था। अस्पताल के चिकित्सक नियमित केन्द्र का दौरा करते हैं। इस केन्द्र पर मुफ्त में दवा का वितरण किया जाता है, पैथालॉजी नवीनतम मशीनों के साथ किया गया है, जिसमें रिययती दर 70 प्रतिशत बाजार दर से कम रेट पर किया जाता है, केन्द्र पर आंख और दांत के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर मीना अग्रवाल ट्रस्टी, रमेश चन्द्र चन्दानी, आनन्द मोहन ग्रेनो प्राधिकरण शामिल थे।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.