दादरी कोतवाली पुलिस ने दादरी बाइपास पर जांच के दौरान एक हौंडा कार से 1 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI आज दादरी कोतवाली पुलिस ने दादरी बाइपास पर जांच के दौरान एक हौंडा कार से  1 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार ।आज शाम दादरी बाईपास पर एक  होंडा सिटी कार  को पकड़ा है। उस कार में से  करीब सवा करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किये है । दादरी पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर जाँच शुरू कर दी  है पूछताछ में पहले उसने खुद को खुर्जा में इलाहाबाद बैंक का मैनेजर बताया और रुपये बैंक के बताए। पुलिस ने उससे दस्तावेजों की मांग की तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी कोतवाली दादरी पहुंचे ।
हालांकि अभी पुलिस साफ-साफ कुछ भी कहने से बच रही है। आयकर विभाग और पुलिस पता लगा रहे हैं कि किस बैंक से इतनी बड़ी रकम के नए नोट हासिल किए गए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.