चुघ ने चुनाव समाप्ति के बाद पहले परिवार से फिर राजनैतीक टीम से तनाव मुक्त होकर समीक्षा की

केन्द्रीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणी अकाली दल के सांझे उम्मीदवार तथा राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने पूरे चुनाव अभियान मे 18 से 20 घण्टे तक सक्रिय भाग लेकर अपनी पूरी टीम को सक्रिय बनाये रखा वहीं स्वंय मतदान के बाद अगले दिन सुबह चाय पर अखबार पढ़ते हुये अपने परिवार के साथ बैठकर घर की सारी व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा अपने बच्चो से उनकी पढ़ाई लिखाई की भी जानकारी ली व माता पिता से स्वास्थय व घर के काम काज की चर्चा की। जब उन्होने पुछा तो उन्होने कहा कि पिछले 1 महिना मेरे साथ मेरी पत्नी दिन रात घर घर अभियान व बैठके करके जनसम्पर्क मे व्यस्त रही थी और 1 महिने बाद सारा परिवार मिलकर परिवारिक विषय पर चर्चा हेतु बैठक की। दोपहर 12 बजे अपनी पूरी टीम के साथ चुनाव अभियान की समीक्षा की। मतगणना 11 मार्च को होगी परन्तु चुघ चुनाव अभियान की समाप्ति के बाद तनाव मुक्त होकर अपने कार्यकर्ताओ को मिलेगें तथा जनता मे जाकर उनका अभिवादन स्वीकार करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.