बैंक प्रबंधक के चालक को अगवा कर लूटी स्विफ्ट कार बदमाश फरार
बैंक प्रबंधक के चालक को अगवा कर लूटी स्विफ्ट कार बदमाश फरार ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में जीएनआईओटी कॉलेज में आयी ओरिएण्टल इंस्योरेंस कम्पनी का पेपर देने आयी छात्रा की बदमाशों ने चालक को अगवा कर मारी गोली और ड्राइवर को दनकौर क्षेत्र के चपरगढ़ गांव के अंडरपास के पास फ़ेंक कर बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक सुर्यमोहन मुज़फ्फरनगर के यूनियन बैंक में मैनेजर हैं। आज वो अपनी पत्नी को बैंक की परीक्षा दिलाने ग्रेटर नोएडा अपनी स्विफ्ट कार से आये थे। साथ में कार चालक योगेन्द्र भी था। दोपहर का लंच करने पति-पत्नी परीचौक के निकट अंसल प्लाज़ा चले गए। वहीँ चालक योगेन्द्र कार स्विफ्ट डिजायर UP 12 AD 6452 अंसल प्लाज़ा के निकट ही पार्क कर उनका इन्तजार कर रहा था। इसी दौरान दिन दहाड़े तीन बदमाशों ने योगेन्द्र को कार समेत अगवा कर लिया और बदमाश कार को यमुना एक्सप्रेसवे पर ले गए और दनकौर क्षेत्र के चपरगढ़ गांव पर कार को सर्विस रोड पर उतार लिया। बदमाशों ने योगेन्द्र के पैर पर गोली मार दी और कार लेकर सर्विस रोड के रास्ते फरार हो गए। किसी तरह योगेन्द्र ने घटना की सूचना प्रबंधक के घर में दी जिसके बाद पुलिस को सुचना मिली। घायल हालत में योगेन्द्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। पुलिस बदमाशो की तलाश कर रही है।

Comments are closed.