पंचायत चुनाव को लेकर बनी ऊहापोह की स्थिति

LOKESH GOSWAMI पंचायत चुनाव को लेकर बनी ऊहापोह की स्थिति को लेकर कुछ सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ता मीडिया के सामने आए, साथ में चुनाव बहाली की मांग करने वाले याचिकाकर्ता रकम सिंह भाटी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमने कोर्ट में चुनाव बहाली करने की मांग की थी न कि चुनाव स्थगन करने के लिए। शुक्रवार को माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई के बाद यही आदेश दिया गया है कि प्राधिकरण अपनी तरह से काम करे। पंचायत चुनाव रद्द करने का कोई आदेश नहीं हुआ है। जबकि ग्रेटर नोएडा से दो लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर पंचायत चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है, जिसकी सुनवाई एक सप्ताह के अंदर होगी। इस दौरान रकम सिंह भाटी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर के लोगों को हर हाल में चुनाव का अधिकार मिलना चाहिए, जो उनका मौलिक अधिकार है। अगर चुनाव नहीं होता है तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगायी जाएगी। शासन और प्रशासन में कुछ लोग हैं जो यहां की जनता को बरगला रहे हैं। इस दौरान समाजसेविका ऊषा ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत एक बड़े परिवार की परिभाषा है, जिले में कुछ लोग डिवाइड एण्ड रूल का पालन किया जा रहा है। इस दौरान मृत्युंजन सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र की पहली इकाई है, लोगों को गमुराह करके उनके अस्तित्व को समाप्त किया जा रहा है। इस दौरान अमित पहलवान, बृजेश भाटी, जतन सिंह भाटी, मोनी गुर्जर, संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि लोग मौजूद थे

Comments are closed.