अपराधों में पक्षकार को अब न्यायालय के चक्कर नहीं लगाने पडे़गे दण्ड सीधे स्टेट बैंक आफ इण्डिया की किसी भी शाखा में सीधे जमा करा सकेगें

lokesh goswami अपराधों में पक्षकार को अब न्यायालय के चक्कर नहीं लगाने पडे़गे दण्ड सीधे स्टेट बैंक आफ इण्डिया की किसी भी शाखा में सीधे जमा करा सकेगेंजिला  न्यायालय के सभागार में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देषानुसार जिला जज श्री अभय कुमार के कर कमलों द्वारा सरल लघु अपराध अर्थ दण्ड जमा योजना का विधिवत्रूप से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन चन्द्रषेखर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय सिंह, स्टेट बैंक आफ इंण्डिया के सहायक महाप्रबन्धक अवधेष   गुप्ता, जिला बार एसोशियेषन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा अन्य माननीय न्यायधीषगण भी मौजूद थे। मा0 जिला जज श्री अभय कुमार ने इस योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि सरल लघु अपराधों में पक्षकार को अब न्यायालय के चक्कर नहीं लगाने पडे़गे। इन वादों में जो अर्थ दण्ड सम्बन्धित पक्षकार पर लगाया जायेगा उसे अब वे सीधे स्टेट बैंक आफ इण्डिया की किसी भी शाखा में सीधे जमा करा सकेगें। श्री कुमार ने बताया कि ऐसे सम्बन्धित लघु वादों में अर्थ दण्ड का नोटिस सम्बन्धित पक्षकार को उनके पते पर न्यायालय  द्वारा प्रेषण कर दिया जायेगा और उन्हें अव न्यायालय में  नहीं आना पडे़गा जो अर्थ दण्ड लघु वादों में लगाया जायेगा सम्बन्धित के द्वारा आर्धारित अर्थ दण्ड भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जमा करा दिया जायेगा और अपने संचालित वाद को समाप्त करा सकेगें। ऐसे लघुवादों में अब पक्षकार को घर बैठे न्याय की सुविधा प्रदान हो जायेगी।

Comments are closed.