सावित्री वाई फूले बालिका इण्टर कालेज में सीबीएसई बोर्ड में टॉपर बनी नर्गिंस अंसारी को जिलाधिकारी एन0पी0 सिंह ने आशीर्वाद दियां
सावित्री वाई फूले बालिका इण्टर कालेज में सीबीएसई बोर्ड में टॉपर बनी नर्गिंस अंसारी को जिलाधिकारी एन0पी0 सिंह ने आशीर्वाद दियां जिलाधिकारी एन0पी0 सिंह के द्वारा जनपद के सरकारी स्कूल सावित्री वाई फूले बालिका इण्टर कालेज में 12 कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल टॉपर बनी नर्गिंस अंसारी पुत्री आबिद अली एच 363 अल्फा-2 ग्रेटर नोएडा के घर पर जाकर सम्बन्धित बच्ची का हौसला बढाया और आगे भी इसी प्रकार पढाई करने के लिये सम्बन्धित छात्रा एवं उसके परिवार को प्रेरित किया। श्री एन0पी0सिंह ने इस मौके पर नर्गिंस अंसारी तथा उसके परिवार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिये कहा और यह भी आष्वस्त किया कि सम्बन्धित छात्रा को उसकी पढाई की फीस में यदि कही पर भी उनकी आवष्यकता हो तो उनसे सम्पर्क किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित परिवार का हौसला बढाते हुये कहा कि वे इस जनपद में पद पर रहे या अन्य किसी भी जनपद में हो उनके द्वारा सम्बन्धित बालिका की पढाई में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। श्री एन0पी0सिंह ने यह भी कहा कि नर्गिस अंसारी के द्वारा आगे भी इसी प्रकार अपनी पढाई में टॉपर रहे और अपनी पढाई पूर्ण कर समाज एवं अपने समुदाय के लिये एक मिशाल कायम करते हुये अन्य बालिकाओं को भी पढाई के लिये इसी प्रकार प्रेरणा देती रहे। ज्ञातव्य हो कि नर्गिंस अंसारी एक साधारण परिवार से है और उसके पिताजी फेरी का कार्य करते हुये अपने बच्चों को पढ़ा रहे है। यह एक मिशाल कायम करने का कार्य ही कर रहे है। जिलाधिकारी ने नर्गिंस अंसारी को आशीर्वाद देते हुये उससे इस अवसर पर वार्ता भी की तो नर्गिंस ने जिलाधिकारी को अपने इरादों के बारे में जानकारी दी कि वह आगे की इसी प्रकार पढाई जारी रखते हुये आई ए एस अधिकारी बनकर देश एवं समाज की सेवा करना चाहती है और उनके समुदाय में बालिकओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है इसके लिये भी पूरे जीवन कार्य कर समाज की सभी बालिकायें पढाई करें इस दिशा में कार्य करना उसका सपना है।

Comments are closed.