ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कलधाम में सात दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कलधाम में सात दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कला धाम स्टूडियो ए-69 में नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप द्वारा लगाई गई कला प्रदर्शनी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में लोग कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को देख कर कलाकार की सराहना कर रहे हैं।प्रदर्शनी में साधु के आसन, वृक्ष एवं पक्षियों का संबंध, स्त्री-पुरूष के बीच प्रेम प्रदर्शित करती पेंटिंग यह कला प्रदर्शनी 1 जून से 7 जून तक चलेगी, जो सुबह 11 बजे से सायं 7 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान प्रदर्शनी के आर्डिनेटर रविन्द्र वर्मा ने बताया कि कलाधाम की स्थापना कलाकारों की एकजुटता के लिए किया गया है। समय-समय पर यहां के स्टूडियो में कलाकारों के बनाए गये कला की प्रदर्शनी लगायी जाती है, जिससे युवा कालाकारों को प्रोत्साहन मिले और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोग कला की महत्ता को समझें। यहां पर समय-समय पर बच्चों को कला की बारिकियों को बताने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जाता रहा है ताकि भारतीय कला और संस्कृति को नया आयाम दिया जा सके। इस कला प्रदर्शनी में कलाकार अमित दत्त, आनन्द एम. बकवाद, अर्चना झा,अरुण पंडित, अरूप विश्वास, अशोक गुप्ता,अतुल तालुकदार, रविन्द्र वर्मा, रीना चौधरी,एस.के. सैनी, साहिल जैन, संगीता पाठक, सीमा शर्मा, वलिजय काले, विजय वेद, विमल चन्द, शिका पांडेय, दिलीप चंडोलिया, मधुलिका झा, एस.एन. राणा सहित दर्जनों कलाकारों की प्रदर्शनी लगायी गयी

 

Comments are closed.