यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत

LOKESH GOSWAMI यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक  बच्ची की मौत  आज सुबह दनकौर  क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में चार साल के बच्ची की मौत हो  गयी वहीँ माता-पिता समेत तीन लोग घायल सभी का ईलाज ग्रेटर नोएडा के   निजी अस्पताल में चल रहा है। दनकौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  आज सुबह लगभग 8 बजे संगम विहार दिल्ली के चंद्रशेखर गुप्ता अपनी पत्नी, चार वर्षीय बेटी मांगलिक व दोस्त के साथ एटा एक शादी समारोह में जा रहे थे जाते समय  यमुना एक्सप्रेसवे पर  अचानक कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार का संतुलन विगड़ जाने से कार  दूसरी तरफ जा गिरी। । हादसे के बाद सभी को चोट लगी। सभी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बच्ची चोट नहीं सह सकी और रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Comments are closed.