आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ योगेन्द्र सिंह यादव जी व् एसीईओ श्री मानवेन्द्र सिंह जी ने सैक्टर जू तृतीय में वृक्षारोपण किया

LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ योगेन्द्र सिंह यादव जी व् एसीईओ श्री मानवेन्द्र सिंह जी ने  सैक्टर जू तृतीय में पौधा रोपण किया ।इस अवसर पर लीनू सहगल,व् ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम आर ० के ० देव ,व् आनंद मोहन, और वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस मौके पर एसीईओ मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार ग्रेटर नॉएडा में चार लाख पौधे लगाये जायेंगे और  इसमें फलदार व छायादार पौधे भी शामिल होंगे । जैसे आँवला ,अमरुद ,जामुन ,बरगद ,पाखड़ ,नीम ,कन्जी ,कचनार ,अमलतास ,नीबू व् ,खुशबू दार पौधे बेला ,रातरानी ,हरश्रगार व् फूलदार पौधे टिकोमा ,चाँदनी ,एक्जोरा ,कनेर ,इत्यादि व् औषधीय पौधे अर्जुन ,बकायन ,अम्बा ,हल्दी ,नीम ,सिल्वर ओक आदि ग्रेटर नॉएडा के विभिन्न जगह पर प्राधिकरण दुवारा उपलब्ध कराया जायेगा एसीईओ श्री मानवेन्द्र सिंह जी ने बताया कि कोई भी सेक्टर वासी, प्राधिकरण की नर्सरी ईटा से मुफ्त में पौधा ले सकता है।इसके लिए एड्रेस प्रूफ दिखाने होंगे और प्रत्येक सेक्टर वासी को  2 पौधे ही मिल सकते  है। साथ ही पौधरोपण का स्थान सुनिश्चित करना होगा। प्राधिकरण के कर्मचारी कभी भी निरिक्षण कर सकते हैं।

Comments are closed.