नॉएडा प्राधिकरण के द्वारा हरित नॉएडा – स्वच्छ नॉएडा का अभियान शुरु करा गया
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-04-07-2015
नॉएडा प्राधिकरण के द्वारा आज से हरित नॉएडा – स्वच्छ नॉएडा का अभियान शुरु करा गया है । … इस अभियान के तहत नॉएडा और ग्रेटर नॉएडा में 1 -1 लाख पौधे लगाये जायेगे जिसमे नॉएडा के अलग अलग सेक्टर में नॉएडा प्राधिकरण के अधिकारी द्वारा पौधे लगा कर लोगो को जागरूक किया जाएगा। । आज सुबह नॉएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमन ने आज सुबह सेक्टर 47 सेंट्रल पार्क पहुंचे और स्कूल के बच्चो के साथ साथ आरडब्लूए के लोगो के साथ पार्क में पौधे लगा कर लोगो को जागरूक किया। … वही नॉएडा के जीआईपी मॉल पर सड़क साफ़ करने वाली मशीन को चेयरमैन रमा रमन ने हरी झंडी दिखा कर नॉएडा की सड़को से कूड़ा साफ़ करने की बात कही है। … प्राधिकरण के द्वारा लगाये जा रहे पौधो में आम ,नीम ,जामुन ,आवला ,बेल ,सहतूत ,पिलखन आदि पोधे है। नॉएडा प्राधिकरण के अधिकारियो ने आज के दिन को हरित नॉएडा – स्वच्छ नॉएडा के तहत महा अभियान के रूप में चुना है जिसके तहत नॉएडा प्राधिकरण ने सभी को एक साथ एक जुट होकर आगे आने को कहा है । जिसमे नॉएडा के कॉलेज ,स्कूल ,इंडस्ट्रियल ,नॉएडा पुलिस, सेक्टर वासियो के साथ मिलकर आज नॉएडा और ग्रेटर नॉएडा में उन् सभी जगह पर पौधो को लगाया जाएगा जहा पर जरवत है । नॉएडा प्राधिकरण के अधिकारियो की माने तो नॉएडा और ग्रेटर नॉएडा हरित नॉएडा – स्वच्छ नॉएडा के तहत अभियान जारी रहेगा जिसमे नॉएडा और ग्रेटर नॉएडा करीब 5 -5 लाख पौधे लगाये जायेगे । पोधे लगाने से नॉएडा में प्रदूषण भी काम होगा … वही सड़को पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमे नॉएडा की सड़को से कूड़ा हटाने वाली मशीन को सुरु करा है। …
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=gO4xw9mfSj0&w=420&h=315]




Comments are closed.